Uncategorized

ब्रेकिंग जशपुर :- ईब नदी में मिला अज्ञात अधेड़ का शव, शिनाख्त में जुटी कुनकुरी पुलिस । 

CG Mirror News जशपुर। जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत फरसाकानी-बरांगजोर के पास स्थित ईब नदी में गुरुवार को एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने नदी में शव दिखाई देने पर इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कुनकुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की सहायता से शव को नदी से बाहर निकाला। प्रारंभिक जांच में पुलिस का अनुमान है कि शव लगभग पांच दिन पुराना हो सकता है। शव की स्थिति को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि अधिक पानी के बहाव के कारण वह नदी के ऊपरी क्षेत्र से बहकर यहां तक पहुंचा होगा। हालांकि शव की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस ने आवश्यक पंचनामा कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मरचुरी में सुरक्षित रखवा दिया है। मृतक की पहचान कराने के लिए आसपास के थाना क्षेत्रों सहित अन्य जिलों में भी सूचना भेजी जा रही है। साथ ही हाल के दिनों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों का भी मिलान किया जा रहा है, ताकि मृतक की शिनाख्त हो सके। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। यदि किसी व्यक्ति के परिजन पिछले कुछ दिनों से लापता हैं, तो वे कुनकुरी थाना से संपर्क कर शव की पहचान कर सकते हैं। पुलिस ने कहा है कि मृतक की पहचान होने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में लोगों के बीच विभिन्न तरह की चर्चाएं हैं, हालांकि पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और जांच पूरी होने तक इंतजार करने की अपील की है।

Views: 0

Mukesh Nayak

Editer - Mukesh Nayak Jashpur (Cg) www.mukeshnk60@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker