E-PaperUncategorizedजशपुर
Trending

cg mirror news

Cg mirror News : बाजार से वापस लौट रही महिला को लिफ्ट देने के बहाने सुने मकान में किया दुष्कर्म, आरोपी पहुँचा जेल ...पढ़ें पूरी खबर

Cg mirror News : बाजार से वापस लौट रही महिला को लिफ्ट देने के बहाने सुने मकान में किया दुष्कर्म, आरोपी पहुँचा जेल …पढ़ें पूरी खबर

Cg Mirror News:  जशपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मनोरा चौकी क्षेत्र में एक 38 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि आरोपी जंगू राम नगेसिया ने पीड़िता के कमरे में घुसकर जबरन घटना को अंजाम दिया था। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 20 मार्च को जशपुर बाजार से अपने घर लौटते वक्त आरोपी ने उसे मोटरसाइकिल पर लिफ्ट दी थी। रात होने पर वह भी पीड़िता के घर रुका इस दौरान पीड़िता का पति घर पर मौजूद नहीं था और इसी बात का फायदा उठाते हुए आधीरात को मौका देखकर आरोपी जंगू राम महिला के कमरे में घुस गया और महिला से जबरदस्ती दुष्कर्म किया। पीड़िता ने इस मामले की जानकारी अपने पति को दिया जिसके बाद 28 मार्च को मनोरा चौकी जाकर मामले में शिकायत दर्ज कराया। पुलिस ने सूचना मिलते ही आरोपी को चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया। और आरोपी के खिलाफ बी.एन.एस. की धारा 64(1) के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker