Uncategorized

CRIME : झगड़े से तंग आकर बेटे ने पिता को लोढ़ा पत्थर से मार कर उतारा मौत के घाट , इलाज के लिए ले जाते वक्त तोड़ा दम,आरोपी गिरफ्तार। 

CG Mirror News

जशपुर :- तपकरा थाना क्षेत्र के ऊपरकछार चौकी अंतर्गत ग्राम सिंगीबहार में घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया । झगड़ालू प्रवृत्ति से परेशान 32 वर्षीय बेटे ने विवाद के दौरान अपने पिता के सिर पर घर में रखे लोढ़ा पत्थल से जानलेवा वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल पिता को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने आरोपी बेटे सूरज सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त सील-लोढ़ा भी बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार ग्राम – सिंगीबहार निवासी कृष्णा सिंह के साथ उसके बेटे सूरज सिंह का विवाद हुआ था। इसी दौरान विवाद बढ़ने पर सूरज ने आवेश में आकर सील-लोढ़ा पत्थर से अपने पिता के सिर पर वार कर दिया। हमले में कृष्णा सिंह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर मृतक का भतीजा योगादर सिंह मौके पर पहुंचा, जहां उसने कृष्णा सिंह को खाट पर बेहोश हालत में पड़ा देखा। उनके नाक, मुंह और कान से खून निकल रहा था, जबकि आरोपी सूरज सिंह भी मौके पर मौजूद था। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से तत्काल एंबुलेंस बुलाकर घायल कृष्णा सिंह को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल केरसई ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें शासकीय अस्पताल कुनकुरी रेफर कर दिया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। चिकित्सकों ने जांच के बाद कृष्णा सिंह को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। प्रारंभिक तौर पर कुनकुरी थाना में मर्ग कायम कर मृतक के शव का पंचनामा एवं पोस्टमार्टम कराया गया। चूंकि घटना तपकरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई थी, इसलिए मर्ग डायरी आगे की कार्रवाई के लिए थाना तपकरा भेजी गई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की और आरोपी सूरज सिंह के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) के तहत हत्या का अपराध दर्ज किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 7 अगस्त को आरोपी सूरज सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसका पिता कथित तौर पर झगड़ालू प्रवृत्ति का था और आए दिन घर के अंदर तथा बाहर बात-बात पर विवाद करता रहता था। घटना वाले दिन भी इसी बात को लेकर पिता-पुत्र के बीच विवाद हुआ था। विवाद के दौरान सूरज ने अपना आपा खो दिया और घर में रखे सील-लोढ़ा से पिता के सिर पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण कृष्णा सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के कथित स्वीकारोक्ति , उपलब्ध साक्ष्यों और जांच के आधार पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त सील-लोढ़ा को भी जब्त कर लिया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी तपकरा निरीक्षक संदीप कौशिक, चौकी प्रभारी ऊपरकछार सहायक उप निरीक्षक भुनेश्वर भगत, प्रधान आरक्षक अजय कुमार लकड़ा तथा आरक्षक दिलीप खलखो, सोनू सिंह और अमेश पैंकरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Views: 0

Mukesh Nayak

Editer - Mukesh Nayak Jashpur (Cg) www.mukeshnk60@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker