E-Paperकुनकुरीजशपुरजांजगीर - चांपाटॉप न्यूज़तपकराफरसाबहारमयाली कुनकुरी जशपुर
Trending

www.cgmirror.com

राष्ट्रीय राजमार्ग बना मुसीबत:अधूरा NH-43 बना लोगों के लिए आफत, तेज बहाव में डायवर्सन पुलिया बही, सैकड़ों वाहन फंसे..

राष्ट्रीय राजमार्ग बना मुसीबत:अधूरा NH-43 बना लोगों के लिए आफत, तेज बहाव में डायवर्सन पुलिया बही, सैकड़ों वाहन फंसे..

जशपुर : जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत टांगरपानी में स्थित एनएच-43 का डायवर्सन पुलिया मंगलवार को पानी के तेज बहाव में बह गया। इससे हाईवे पर दोनों ओर सैकड़ों वाहन जाम में फंस गए। दो घंटे से ज्यादा वक्त गुजर जाने के बाद भी स्थिति सामान्य नहीं हो सकी है। गाड़ियों की लंबी कतारें लग चुकी हैं और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि पिछले 8 वर्षों से यह राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माणाधीन है, लेकिन अब तक पूरा नहीं हुआ। हर बारिश में डायवर्सन बह जाता है, जिससे जान-माल दोनों का खतरा बना रहता है। शासन और निर्माण एजेंसी की लापरवाही अब लोगों की जान पर भारी पड़ रही है।

लोगों ने बताया कि ना तो वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था है और ना ही कोई स्थायी पुल का निर्माण हुआ है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।

प्रशासन की चुप्पी और ठेकेदार की लापरवाही ने इस राष्ट्रीय राजमार्ग को जोखिम भरा बना दिया है।

अब सवाल ये है कि आखिर कब तक जनता अधूरे विकास की कीमत चुकाएगी?

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker