E-Paper

साप्ताहिक बाजार में गन्दगी और पानी जमाव का आलम स्वच्छ भारत मिशन की धज्जियां उड़ा रहा ग्राम पंचायत।

 

CG Mirror News

जशपुर :- बीते कई वर्षों से रनपुर साप्ताहिक बाजार की स्थिति बरसात के दिनों में बेहद खराब हो जाती है जिसके चलते बाजार में अव्यवस्था का मंजर रहता है । वही हाल इस बार नए पंचायत गठन के बाद भी देखने को मिल रहा है। वहीं पंचायत द्वारा स्वच्छ भारत मिशन की धज्जियां भी उड़ा रहा है । जगह जगह कचरे से गंभीर बीमारियों का भी डर रहता है घर के बगल में बाजार का पूरा कचरा और गंदगी को फेंक दिया गया है जिसके चलते मुहल्ले वालों का जीना हराम भी हो गया है । बाजार परिसर में ही तालाब जैसा पानी जमने से बजारुओ को समान और साग भाजी खरीदने कीचड़ से लतपत होकर करना पड़ रहा है। ऐसे में महीने दिन पहले स्वच्छता का दिखावा कर पंचायत अपना पल्ला तो झाड़ लिया और जब कलेक्टर बाजार का निरीक्षण करने पहुंचे तो एक दिन पहले साफ सफाई करके अपनी छवि चमकाने लगे ग्राम पंचायत की पोल बरसात में खुल गई। चारों तरफ पानी का जमाव और कचरे के बीच बाजार लग रहा है अब बाजार लगाने वाले व्यपारी भी आक्रोशित हो रहे हैं ।

गंदगी और पानी के जमाव से बन रहा तालाब – बीमारी फैलने का खतरा
जिस तरह से बाजार डाँड़ के अंदर तालाब जैसे पानी का जमाव हो रहा है और घर के किनारे मोहल्ले में ही गंदगी का ढेर पड़ा हुआ है। जिसमें कई तरह की महामारी फैलने का डर है लेकिन पंचायत दिखावे में लगी है। पंचायत में मूलभूत समस्याओं की भरमार है लोगों को बरसात में नल जल योजना से पानी नहीं मिल रही है । बाजार में गंदगी और पानी का जमावड़ा है लेकिन पंचायत निर्माण कार्यों में व्यस्त है। व्यपारियो ने कहा है कि अगले हप्ते स्थिति यही रही तो हम बाजार का बहिष्कार करेंगे। । अनियमितता को लेकर पंचायत में अब जल्द आरटीआई भी लगने वाला है ।

पंचायत को लेकर उपसरपंच नाराज कहा सरपंच पति सर्वे सर्वा
रनपुर पंचायत में कुछ महीनों से पंचायत परिवार में ठीक नहीं चल रहा है उपसरपंच और सरपंच के बीच ठनी चल रही है उपसरपंच राजेन्द्र चौहान ने कहा कि पंचायत में में मेरा चल नहीं रह न सरपंच सचिव सुन रहे हैं । यहां उपसरपंच और पांचों का कोई अस्तित्व नहीं है मनमाने ढंग से पंचायत को सचिव और सरपंच पति द्वारा संचालन किया जा रहा है । सरपंच पति पूरी तरह से पंचायत में हावी है जहां पांचों को नजर आना चाहिए वहां सरपंच पति नजर आ रहा है जो कि सरासर गलत है।

Views: 0

Mukesh Nayak

Editer - Mukesh Nayak Jashpur (Cg) www.mukeshnk60@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker