E-Paper

CG MIRROR NEWS की खबर का असर: जर्जर पुल निर्माण शुरू, प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्रवासियों में खुशी

CG MIRROR NEWS की खबर का असर:

जशपुर :- जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने वाले CG MIRROR NEWS की खबर का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। सिंगीबहार से कछुआ कानी मुख्य मार्ग पर वर्षों से जर्जर और खतरनाक बने पुल के निर्माण कार्य की आखिरकार शुरुआत हो गई है। इस पुल की बदहाल स्थिति को लेकर CG MIRROR NEWS ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित कर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकर्षित किया था, जिसके बाद मामले ने तेजी पकड़ी।

खबर सामने आने के बाद मामला मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया तक पहुंचा और तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग को पुल निर्माण के निर्देश दिए गए। प्रशासन की तत्परता का ही परिणाम है कि निर्देश मिलते ही विभागीय अमला मौके पर पहुंचा और पुल निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया।
सिंगीबहार–कछुआ कानी मार्ग क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण मार्ग माना जाता है, जो छत्तीसगढ़ को पड़ोसी राज्यों झारखंड और ओडिशा से जोड़ता है। पुल जर्जर होने के कारण लंबे समय से ग्रामीणों, मजदूरों और राहगीरों को जान जोखिम में डालकर इस मार्ग से गुजरना पड़ रहा था।
पुल निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने प्रशासन की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि मीडिया की सजगता और प्रशासन की संवेदनशीलता के चलते वर्षों पुरानी समस्या का समाधान संभव हो पाया है। लोगों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि पुल निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्र में आवागमन सुरक्षित और सुगम हो जाएगा, जिससे विकास और व्यापार को भी नई गति मिलेगी। जनहित के मुद्दों को उठाने में CG MIRROR NEWS की सक्रिय भूमिका और प्रशासन की त्वरित पहल एक बार फिर क्षेत्र के लिए सकारात्मक बदलाव का उदाहरण बनकर सामने आई है।

Views: 0

Mukesh Nayak

Editer - Mukesh Nayak Jashpur (Cg) www.mukeshnk60@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker