E-Paper

ब्रेकिंग जशपुर: मधुमक्खियों के हमले से 32 वर्षीय युवक की मौत, अस्पताल पहुंचते ही तोड़ा दम

CG Mirror News

जशपुर। जिले के सिंगीबहार पकरीटोली में मधुमक्खियों के हमले से 32 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक दिलकुंवर राम (32 वर्ष), निवासी पकरीटोली सिंगीबहार का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि खाना खाने के बाद युवक शौच के लिए शौचालय गया था। इसी दौरान पास में स्थित महुआ के पेड़ पर पहले से मौजूद मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक उस पर हमला कर दिया। परिजनों के मुताबिक, मधुमक्खियों ने युवक के शरीर पर करीब पांच जगह डंक मारे। हमले के बाद युवक की तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। परिजन उसे तत्काल तपकरा अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन हालत गंभीर होने पर कुनकुरी के होलीक्रॉस अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस दर्दनाक घटना से मृतक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अचानक हुई मौत से पकरीटोली सहित आसपास के क्षेत्र में शोक व्याप्त है।

Views: 0

Mukesh Nayak

Editer - Mukesh Nayak Jashpur (Cg) www.mukeshnk60@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker