E-Paperआस्ताकांसाबेलकुनकुरीकोतबाछत्तीसगढ़नारायणपुरपत्थलगाँवफरसाबहारमयाली कुनकुरी जशपुरमहासमुन्दराज्यरायगढ़रायपुर
Trending

www.cgmirror.com

बड़ी खबर : पुलिस का बड़ा एक्शन ऑपरेशन "आघात" के तहत नशीली कैप्सूल के साथ आरोपी गिरफ्तार 

बड़ी खबर : पुलिस का बड़ा एक्शन ऑपरेशन “आघात” के तहत नशीली कैप्सूल के साथ आरोपी गिरफ्तार

जशपुर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन “आघात” के तहत जशपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना कांसाबेल पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल PYEEVON SPAS PIUS के साथ एक आरोपी को धर दबोचा है। आरोपी सूरज वर्मा उम्र 34 वर्ष निवासी रांची (झारखंड) वर्तमान में ग्राम चिडोरा थाना कांसाबेल में रहकर एक ढाबा चलाता था। पुलिस ने उसके पास से कुल 30 पत्ता में पैक 240 नग नशीली कैप्सूल और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। मामला इस प्रकार है कि 14 अगस्त को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सूरज वर्मा नामक व्यक्ति अपने पास बड़ी मात्रा में अवैध नशीली कैप्सूल रखकर कांसाबेल चर्च रोड इलाके में बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर अनिल कुमार सोनी के दिशा-निर्देश में पुलिस टीम ने दबिश दी और एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम सूरज वर्मा बताया। तलाशी के दौरान उसके झोले में डब्बे के अंदर कुल 240 नग प्रतिबंधित कैप्सूल PYEEVON SPAS PIUS बरामद हुए। जब वैध दस्तावेज मांगे गए तो वह कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाया। औषधि निरीक्षक से परीक्षण कराने पर कैप्सूल को प्रतिबंधित श्रेणी का पाया गया। इसके बाद पुलिस ने नशीली कैप्सूल व मोबाइल फोन जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया। जप्त कैप्सूल की बाजार कीमत लगभग 19 हजार रुपए आंकी गई है। आरोपी ने पूछताछ में अपराध स्वीकार कर लिया है। उसके खिलाफ थाना कांसाबेल में NDPS एक्ट की धारा 21(बी) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी यह प्रतिबंधित कैप्सूल कहां से लाया और किन लोगों से संपर्क में था। मामले में थाना प्रभारी कांसाबेल उपनिरीक्षक सुनील सिंह, एएसआई रामनाथ राठिया, नीता कुर्रे, आरक्षक शिवचंद भगत, वीरेंद्र एक्का और सुरेश एक्का की अहम भूमिका रही।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर अनिल कुमार सोनी ने बताया कि ऑपरेशन “आघात” के तहत नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।


 

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker