E-Paperअंबिकापुरकांसाबेलकुनकुरीकोतबाकोरबाछत्तीसगढ़जशपुरजांजगीर - चांपाटॉप न्यूज़तपकरादिल्लीदिल्ली NCRदुर्गदुल्दुलादोकड़ापत्थलगाँवपेंड्राफरसाबहारबगियाबगीचाबनारसबिलासपुरमनेन्द्रगढ़मनोरामयालीमयाली कुनकुरी जशपुरमरवाहीराज्यरायगढ़रायपुरलैलूंगालोकल न्यूज़शक्तिसमस्यासिंगीबहारसीतापुरसुकमासूरजपुरसोगड़ा
Trending

www.cgmirror.com

अलग - अलग मामले में दो युवक गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण पुलिस ने दोनों आरोपियों को भेजा जेल।

 


अलग – अलग मामले में दो युवक गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण पुलिस ने दोनों आरोपियों को भेजा जेल।

जशपुर। महिला संबंधी अपराधों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए जशपुर पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में शादी का झांसा देकर युवतियों का शारीरिक शोषण करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले क्रमशः चौकी दोकड़ा और थाना दुलदुला क्षेत्र के हैं।

पहला मामला : चौकी दोकड़ा

थाना नारायणपुर क्षेत्र की 18 वर्षीय पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि राखी के दिन वह अपनी फुआ के साथ आरोपी शिवा चौहान (22 वर्ष) के घर मेहमान के रूप में गई थी। 9 अगस्त की रात आरोपी ने शादी का झांसा देकर जबरन शारीरिक शोषण किया और दो दिन तक पीड़िता को घर में ही बंधक बनाकर रखा। मौका मिलने पर पीड़िता ने अपने माता-पिता को फोन से घटना की जानकारी दी।

परिजनों के हस्तक्षेप के बाद पीड़िता अपने गांव लौटी और रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बीएनएस की धारा 64 (1),(2)(m) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ व सबूतों के आधार पर शिवा चौहान को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अशोक यादव, एएसआई नीता कुर्रे, प्रधान आरक्षक प्रकाश मिंज, प्रदीप लकड़ा, आरक्षक शशिकांत टोप्पो और महिला आरक्षक रेणु टोप्पो की भूमिका रही।

दूसरा मामला : थाना दुलदुला

इसी तरह दूसरे मामले में थाना दुलदुला क्षेत्र की पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2021 में आरोपी राम प्रसाद सिंह (21 वर्ष) से उसकी जान-पहचान हुई थी। वर्ष 2022 से आरोपी लगातार शादी का झांसा देकर पीड़िता का शारीरिक शोषण करता रहा। इस दौरान पीड़िता गर्भवती हुई और उसने एक बच्चे को भी जन्म दिया, जो आरोपी का ही है।

अब आरोपी शादी से इंकार कर रहा था। शिकायत पर थाना दुलदुला पुलिस ने भा.दं.सं. की धारा 376(2)(द) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक के.के. साहू, महिला प्रधान आरक्षक चम्पा पैंकरा, आरक्षक एलेक्सियस तिग्गा व नगर सैनिक दुर्गा प्रसाद गौतम की अहम भूमिका रही।

एसएसपी का बयान

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिलाओं और बच्चों से संबंधित अपराधों को लेकर जशपुर पुलिस पूरी तरह संवेदनशील है। ऐसे अपराधों में लिप्त किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker