E-Paperक्राइम
Trending

www.cgmirror.com

अपराध : मासूम बच्चियों से दुष्कर्म, दोनों आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार

अपराध : मासूम बच्चियों से दुष्कर्म, दोनों आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार

जशपुर, 16 जून जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों से नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले सामने आए हैं। जशपुर पुलिस ने दोनों ही मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को सूचना मिलने के कुछ घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।

इन दोनों ही मामलों में आरोपी पीड़ित परिवारों के जान-पहचान वाले हैं और घटनाओं को शराब के नशे की हालत में अंजाम दिया गया


पहला मामला: चौकी करडेगा (थाना तपकरा अंतर्गत)

एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 14 जून की रात उसका परिचित अंकित कुजूर (उम्र 24 वर्ष) शराब के नशे में उसके घर आया था। वहां उसने दोस्तों के साथ मिलकर शराब पी और नशे की हालत में वहीं सो गया।

रात में जब महिला व उसका पति छत से पड़ोस में हो रही शादी देख रहे थे, तभी उसकी पांच वर्षीय बेटी के रोने की आवाज सुनाई दी। नीचे आने पर महिला ने देखा कि आरोपी बच्ची के साथ आपत्तिजनक हरकत कर रहा था। शोर मचाने पर आरोपी भाग निकला।

पुलिस कार्रवाई:
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 65(2), 4(2), 6 तथा पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की और कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता का स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया गया है।


दूसरा मामला: थाना बगीचा क्षेत्र

एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई कि वह अपनी डेढ़ साल की बेटी को लेकर अपने परिचित कपिल सोनी (उम्र 43 वर्ष) के घर गया था, जहां परिजनों की उपस्थिति में दोनों ने शराब का सेवन किया। टॉयलेट जाने के दौरान उसने अपनी बच्ची कपिल को सौंप दी।

वापस आने पर बच्ची उसकी मां की गोद में थी और उसके गुप्तांग से खून बह रहा था। कपिल ने बहाना बनाते हुए कहा कि बच्ची गिर गई थी, लेकिन परिजन को शक हुआ कि कपिल ने बच्ची के साथ अनाचार किया।

पुलिस कार्रवाई:
थाना बगीचा पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए BNS की धारा 64(2)(F), 65(2), 4, 6 तथा पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराते हुए अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।


एसपी का बयान: “बच्चों के खिलाफ अपराध में किसी को नहीं बख्शा जाएगा”

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि,
“जशपुर पुलिस महिलाओं और बच्चों से जुड़े अपराधों को लेकर बेहद संवेदनशील है। दोनों ही मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बच्चों से संबंधित किसी भी अपराध में संलिप्त व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker