
सीएम साय ने किया पावर कंपनीज के संयुक्त मुख्यालय भवन का शिलान्यास, पंडित अजय शर्मा ने विधिवत कराया पूजन।
रायपुर। सीएम श्री विष्णु देव साय ने नवा रायपुर के सेक्टर-24 में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज के संयुक्त मुख्यालय भवन का विधिवत शिलान्यास किया। इस अवसर पर भवन का थ्री-डी मॉडल भी अनावृत किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत पंडित अजय शर्मा द्वारा विधिवत पूजा-पाठ के साथ हुई। सीएम साय ने कहा कि यह अत्याधुनिक भवन राज्य के ऊर्जा क्षेत्र को नई दिशा देगा। उन्होंने कहा कि भवन के निर्माण से तीनों पावर कंपनियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा, कर्मचारियों और अधिकारियों की कार्यकुशलता में वृद्धि होगी और उपभोक्ताओं को एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं उपलब्ध होंगी।
सीएम साय ने अधिकारियों को गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखते हुए भवन निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि यह परिसर छत्तीसगढ़ की ऊर्जा क्षमता की नई पहचान बने।
इस अवसर पर विधायक श्री अनुज शर्मा भी शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत सीएम साय ने मौलश्री पौधे का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
Views: 0




