E-Paperइंदौरओड़िसाकरड़ेगाकांसाबेलकुनकुरीकोतबागयागोरेलाजशपुरजांजगीर - चांपातपकराफरसाबहारबिलासपुरमनोरामयालीमयाली कुनकुरी जशपुररायगढ़रायपुरलोकल न्यूज़सुकमासोगड़ा
Trending

www.cgmirror.com

जशपुर एसपी की चेतावनी : शोभा यात्रा, रैली या सार्वजनिक कार्यक्रम से पहले पुलिस को दें सूचना,बिना जानकारी आयोजन से बिगड़ सकती है व्यवस्था और बढ़ सकता है खतरा :शशिमोहन सिंह 

 


जशपुर एसपी की चेतावनी : शोभा यात्रा, रैली या सार्वजनिक कार्यक्रम से पहले पुलिस को दें सूचना,बिना जानकारी आयोजन से बिगड़ सकती है व्यवस्था और बढ़ सकता है खतरा : शशिमोहन सिंह 

जशपुर। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने नागरिकों को चेतावनी देते हुए कहा है कि किसी भी प्रकार की शोभा यात्रा, रैली, जुलूस, धरना, प्रदर्शन या सांस्कृतिक-सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन करने से पहले इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को देना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि पूर्व सूचना मिलने से ही पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती और पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की जा सकती है।

एसएसपी ने बताया कि हाल ही में गणेश विसर्जन के दौरान निकाले गए डीजे और जुलूस की जानकारी पुलिस और प्रशासन को समय पर नहीं दी गई थी, जिसके चलते सुरक्षा व्यवस्था नहीं लग पाई और घटना में कई लोग घायल हुए तथा जनहानि हुई। इस घटना पर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि भविष्य में बिना सूचना किसी भी प्रकार का सार्वजनिक आयोजन न करें। समय पर पुलिस को जानकारी देने से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोका जा सकेगा।

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker