
जशपुर। बुधवार सुबह करीब 10 बजे पुलिस चौकी ऊपरकछार क्षेत्र के कुनकुरी तपकरा मार्ग केरसई में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। छठ पर्व मनाने रायगढ़ से गया जा रहे एक परिवार की हुंडई अल्काजार कार और सामने से आ रही होंडा साइन बाइक के बीच जोरदार आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
जानकारी के अनुसार, हुंडई अल्काजार कार में चालक, पति-पत्नी, बच्चे और मां समेत कुल पांच लोग सवार थे। पूरा परिवार छठ पर्व मनाने रायगढ़ से गया जा रहा था। वहीं बाइक पर दो राजमिस्त्री सवार थे, जो काम करने के लिए साजबहार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दोनों वाहनों के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।
Views: 0




