E-Paperकांसाबेलकुनकुरीकोतबाजशपुरटॉप न्यूज़दुल्दुलादोकड़ानारायणपुरपत्थलगाँवफरसाबहारबगियाबगीचामनोरामयालीमयाली कुनकुरी जशपुरलोकल न्यूज़सन्नासरगुजासिंगीबहारसोगड़ा
Trending

www.cgmirror.com

भारी बारिश बना कहर, घर की दीवार गिरने से युवक की मौत, बाइक समेत घरेलू सामान क्षतिग्रस्त...

 भारी बारिश बना कहर, घर की दीवार गिरने से युवक की मौत, बाइक समेत घरेलू सामान क्षतिग्रस्त…

जशपुर, जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत बिलडेगी गांव में लगातार हो रही तेज बारिश ने एक घर में भारी तबाही मचा दी। देर रात घर की पुरानी दीवार भरभराकर गिर गई, जिससे मलबे के नीचे दबकर एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक व्यक्ति घर में सो रहा था, तभी अचानक दीवार उसके सिर पर गिर गई। परिजन जब तक कुछ समझ पाते, तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। घटना में न सिर्फ एक जान गई, बल्कि दीवार के नीचे दबकर घर में खड़ी मोटरसाइकिल और अन्य घरेलू सामान भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना मिलते ही पत्थलगांव पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

ग्रामीणों ने जताई चिंता, प्रशासन से की मुआवजे की मांग
घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार बारिश से कई कच्चे और जर्जर मकान खतरे की जद में हैं। अगर समय रहते राहत व मरम्मत की व्यवस्था नहीं की गई, तो और भी घटनाएं हो सकती हैं । ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता, मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा और क्षतिग्रस्त मकान व सामग्री के लिए राहत पैकेज देने की मांग की है।

एक तरफ बारिश ने लोगों की नींद छीन ली, दूसरी तरफ छत भी छीन ली। इस हादसे ने दिखा दिया कि प्राकृतिक आपदाएं जब आती हैं, तो सिर्फ दीवारें ही नहीं, परिवार भी ढह जाते हैं।

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker