
बड़ी खबर: बलरामपुर पुलिस ने छापेमारी कर पकड़ा अवैध हत्यार का ज़खीरा
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।सामरीपाठ थाना क्षेत्र के कई गांवों में छापेमारी कर कुल 37 अवैध देशी बंदूकें बरामद की गई हैं।मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने चुनचुना, भूताही, चरहू और पीपरढाबा सहित आसपास के गांवों में यह कार्रवाई की।पुलिस ने 37 ग्रामीणों से पूछताछ शुरू की है, जिन्होंने बताया कि ये बंदूकें उन्होंने फसल की सुरक्षा और जंगली जानवरों से बचाव के लिए रखी थीं।फिलहाल यह जांच जारी है कि बंदूकों का यह ज़खीरा कहां से लाया गया और किस उद्देश्य से रखा गया।
यह कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के तहत की गई है।
पुलिस अब यह भी जांच रही है कि इन हथियारों का कहीं गैरकानूनी गतिविधियों में तो इस्तेमाल नहीं हुआ।
Views: 0




