
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: जशपुर से रायपुर तक ‘हरित योग’ का संदेश, मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने किया योगा0
जशपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर छत्तीसगढ़ में ‘‘योग संगम – हरित योग’’ थीम के तहत प्रदेशव्यापी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर के रणजीता स्टेडियम में सुबह 7 बजे आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में भाग लिया और योग के महत्व पर प्रकाश डाला। बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, स्कूली छात्रों और नागरिकों की उपस्थिति में यह आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर राज्यपाल बिस्वभूषण हरिचंदन ने राजधानी रायपुर में योगाभ्यास किया। वहीं, उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने मुंगेली और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कबीरधाम में योग दिवस कार्यक्रमों में भाग लेकर प्रदेशवासियों को योग अपनाने का संदेश दिया।
प्रदेश के विभिन्न जिलों में मंत्री, सांसद, विधायक और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी ग्राम पंचायतों से लेकर जिला मुख्यालयों तक आयोजित योग सत्रों में हिस्सा लिया। इस आयोजन के माध्यम से न सिर्फ लोगों को योग के प्रति प्रेरित किया गया, बल्कि “हरित योग” के जरिए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया गया।
Views: 0




