E-Paperमयाली कुनकुरी जशपुररायगढ़रायपुरसरगुजा

जशपुर में बस संचालन पर सख्ती, नियम उल्लंघन पर होगी कार्रवाई, चालकों का पुलिस सत्यापन और मेडिकल जांच अनिवार्य : कलेक्टर एवं एसपी जशपुर के शक्त निर्देश।

CG Mirror News
जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने जिले में संचालित निजी बसों की व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाया है। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में उन्होंने स्पष्ट कहा कि यात्रियों की सुरक्षा से किसी प्रकार की लापरवाही या नियमों के उल्लंघन की स्थिति में संबंधित बस ऑपरेटरों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह भी उपस्थित रहे।
बैठक में बस संचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी बसों का नियमित फिटनेस परीक्षण कराया जाए तथा परमिट और बीमा अद्यतन रखा जाए। उन्होंने बसों में प्राथमिक चिकित्सा किट और फायर एक्सटिंग्विशर अनिवार्य रूप से रखने, हेल्पलाइन और शिकायत नंबर प्रदर्शित करने तथा निर्धारित किराया से अधिक वसूली नहीं करने के निर्देश दिए। इसके अलावा ओवरलोडिंग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने और बीच सड़क में बस खड़ी कर सवारी लेने पर सख्ती बरतने को कहा गया।
कलेक्टर ने बस स्टैंड में यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए अनावश्यक रूप से बस खड़ी न करने तथा निर्धारित समय सीमा का पालन करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने बस चालकों के नियमित मेडिकल परीक्षण और पुलिस चरित्र सत्यापन को अनिवार्य करते हुए कहा कि केवल वैध लाइसेंस धारक चालक ही बस संचालन करें। साथ ही वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग और नशा करने पर सख्त प्रतिबंध रहेगा।
इस अवसर पर एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि जशपुर जिले के पहाड़ी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कई ब्लैक स्पॉट हैं, जहां विशेष सावधानी की आवश्यकता है। उन्होंने बस ऑपरेटरों को निर्देशित किया कि ऐसे मार्गों पर केवल प्रशिक्षित और अनुभवी चालकों को ही बस संचालन की जिम्मेदारी दी जाए तथा चालकों को पर्याप्त विश्राम उपलब्ध कराया जाए। शराब सेवन कर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में जिला परिवहन अधिकारी विजय निकुंज, बस मालिक संघ के अध्यक्ष केदार मिश्रा सहित अन्य अधिकारी एवं बस ऑपरेटर उपस्थित रहे।

Views: 0

Mukesh Nayak

Editer - Mukesh Nayak Jashpur (Cg) www.mukeshnk60@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker