E-Paperअंबिकापुरकांकेरगोरेलाछत्तीसगढ़जशपुरजांजगीर - चांपादिल्लीदुर्गनारायणपुरपत्थलगाँवपेंड्राबलौदबस्तरबिलासपुरबीजापुरभुनेश्वर
Trending

www.cgmirror.com

ब्रेकिंग न्यूज – माओवादियों के मंसूबे ध्वस्त: सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद।

ब्रेकिंग न्यूज – माओवादियों के मंसूबे ध्वस्त: सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद।

बीजापुर। नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। ताड़पाला इलाके में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान कोबरा बटालियन और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने माओवादियों के एक ठिकाने का पता लगाकर उसे ध्वस्त कर दिया।

इस कार्रवाई के दौरान बलों ने मौके से 51 जिंदा BGL, स्टील पाइप, 5 प्रेशर IED सहित भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की है। बताया जा रहा है कि यह विस्फोटक सामग्री माओवादी किसी बड़े हमले की साजिश के लिए जमा कर रहे थे, लेकिन सुरक्षा बलों की मुस्तैदी से उनका मंसूबा नाकाम हो गया।

क्षेत्र में लगातार चल रहे सर्च ऑपरेशन और एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत यह बड़ी सफलता मानी जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, बरामद विस्फोटक सामग्रियों को मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया गया है ताकि किसी प्रकार की जनहानि न हो।

सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि यह कार्रवाई केंद्र सरकार के उस लक्ष्य की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है, जिसके तहत 31 मार्च 2026 तक बस्तर से नक्सलवाद का पूर्ण उन्मूलन करने का संकल्प लिया गया है।

स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा बलों ने क्षेत्र के ग्रामीणों से अपील की है कि वे माओवादियों की गतिविधियों की जानकारी तुरंत साझा करें ताकि क्षेत्र में स्थायी शांति स्थापित की जा सके।

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker