
जशपुर । जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-43, पतराटोली के पास देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पाँच लोगों की मौत की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। इस दुखद घटना पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हादसे की जानकारी अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में वे शोकाकुल परिजनों के साथ खड़े हैं। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति देने की कामना की।
मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को दुर्घटना की जानकारी लेकर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। पूरे क्षेत्र में हादसे को लेकर शोक की लहर है।
Views: 0




