E-Paperअंबिकापुरकांसाबेलकुनकुरीछत्तीसगढ़जशपुरदुल्दुलानारायणपुरपत्थलगाँवबगीचारायगढ़रायपुरलोकल न्यूज़
Trending

ब्रेकिंग जशपुर:- भीषण सड़क हादसा,देर रात खड़े ट्रेलर से टकराई कार, 5 लोगों की मौके पर मौत, पूरे इलाके में मातम।

ब्रेकिंग जशपुर:- भीषण सड़क हादसा,देर रात खड़े ट्रेलर से टकराई कार, 5 लोगों की मौके पर मौत, पूरे इलाके में मातम।

 ब्रेकिंग जशपुर:- भीषण सड़क हादसा,देर रात खड़े ट्रेलर से टकराई कार, 5 लोगों की मौके पर मौत, पूरे इलाके में मातम।

जशपुर। दुलदुला थाना क्षेत्र के पतराटोली में देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयावह थी कि कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और अंदर बैठे 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंची, लेकिन चारों तरफ चीख-पुकार का माहौल था। हादसे की सूचना मिलते ही दुलदुला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कार से बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस ने ट्रेलर और क्षतिग्रस्त कार को जब्त कर लिया है और मामले में जांच शुरू की गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय सड़क किनारे भारी वाहन खड़े रहने से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। अंधेरे और तेज रफ्तार ने इस हादसे को और भी भयावह बना दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है, मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस हादसे की वजह, वाहन की रफ्तार और ट्रेलर की पार्किंग की स्थिति की जांच कर रही है। प्रशासन ने लोगों से रात में सतर्कता बरतने और भारी वाहनों को सुरक्षित स्थान पर पार्क करने की अपील की है।

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker