E-Paperअंबिकापुरइंदौरउत्तरप्रदेशओड़िसाकटककांसाबेलकुनकुरीकोतबाकोरबाक्राइमखेलगोरेलाघटनाछत्तीसगढ़जबलपुरजमशेदपुरजशपुरझारखण्डटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़तपकरादिल्लीदिल्ली NCRदुनियादुल्दुलादेशदोकड़ाधमतरीधर्मनारायणपुरपंजाबपटनापत्थलगाँवपर्यावरण प्रेमीपेंड्राफरसाबहारबगीचाबनारसबलौदबस्तरबिलासपुरबिहारबीजापुरबैलाडीलाबॉलीवुडभुनेश्वरभोपालमध्य प्रदेशमनोरामयालीमयाली कुनकुरी जशपुरमरवाहीमहाराष्ट्रमहासमुंदमहासमुन्दमुम्बईयुवायूपीरतनपुरराँचीराजनीतिराजस्थानराज्यरायगढ़रायपुरलखनऊलैलूंगालोकल न्यूज़शक्तिसन्नासमस्यासरगुजासिंगीबहारसीतापुरसुकमासूरजपुरसोगड़ाहजारीबाग
Trending

cgmirror.com

cgmirror.com:ऑपरेशन सिंदूर से लौटे जवान की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, छुट्टी में आया था घर: अंतिम विदाई में हर आंख नम..

 


cgmirror.com:ऑपरेशन सिंदूर से लौटे जवान की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, छुट्टी में आया था घर: अंतिम विदाई में हर आंख नम..

 

जशपुर :-  देश की रक्षा में अपना सबकुछ न्योछावर करने वाला जांबाज जवान कुलवंत पन्ना, छुट्टी पर घर लौटे तो परिवार की खुशियों का ठिकाना नहीं था। राजस्थान के जैसलमेर डाबला में तैनात कुलवंत दो दिन पहले ही ऑपरेशन सिंदूर से लौटे थे। वे अपनी पत्नी से मिलने ससुराल जा रहे थे। मगर शायद किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

स्कूटी सवार होकर जा रहे जवान का वाहन अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गया। इस भयानक हादसे में जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया। जवान की इस असामयिक मौत ने परिवार और गांव को शोक में डुबो दिया।

कुनकुरी थाना क्षेत्र के गिनाबहार में हुई इस दुखद घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। जवान की मौत ने एक बार फिर यह याद दिलाया कि देश की सेवा करने वाले ये वीर, न सिर्फ सीमाओं पर बल्कि जीवन की हर मुश्किल में भी संघर्ष करते रहते हैं।

पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। आज जवान को विभागीय अधिकारियों और परिजनों की उपस्थिति में पूरे सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। शोकाकुल माहौल में गमगीन आंखें और कांपते होंठ, हर किसी ने नम आंखों से इस वीर सपूत को अंतिम सलामी दी। जवान का यूं चले जाना, हर दिल को गमगीन कर गया।


 

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker