E-Paperजशपुरतपकरा
Trending

cgmirror.com

Cg mirror news : बढ़ता शिक्षा का स्तर: सीएम विष्णुदेव साय ने 10वीं के टॉपर नमन यादव से की बात, दी शुभकामनाएं...

 


Cg mirror news : बढ़ता शिक्षा का स्तर: सीएम विष्णुदेव साय ने 10वीं के टॉपर नमन खुटिया से की बात, दी शुभकामनाएं…

जशपुर : छत्तीसगढ़ में शिक्षा का स्तर लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है। इसी कड़ी में जशपुर जिले के पत्थलगांव से 10वीं बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले नमन कुमार खुटिया ने राज्य का नाम रोशन किया है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नमन से फोन पर बात कर उसे शुभकामनाएं दीं और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बातचीत के दौरान नमन ने बताया कि वह आगे चलकर इंजीनियर बनना चाहता है।

सीएम साय ने नमन के माता-पिता को भी बधाई दी और कहा कि बच्चों की सफलता के पीछे परिवार का समर्पण और सहयोग अहम होता है।

नमन की सफलता यह दिखाती है कि राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों में भी शिक्षा की रोशनी फैल रही है और प्रतिभाएं उभर कर सामने आ रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे छात्र राज्य के भविष्य के निर्माण में अहम भूमिका निभाएंगे।


 

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker