E-Paperअंबिकापुरइतिहासइंदौरउत्तरप्रदेशओड़िसाकांसाबेलकुनकुरीकोतबाकोरबाक्राइमगोरेलाघटनाछत्तीसगढ़जबलपुरजमशेदपुरजशपुरझारखण्डटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़तपकरादिल्लीदिल्ली NCRदुनियादुल्दुलादेशदोकड़ाधमतरीधर्मनारायणपुरपंजाबपत्थलगाँवपर्यावरण प्रेमीपेंड्राफरसाबहारबगीचाबनारसबलौदबस्तरबिलासपुरबिहारबीजापुरबैलाडीलाबॉलीवुडभोपालमध्य प्रदेशमनोरामयालीमयाली कुनकुरी जशपुरमरवाहीमहाराष्ट्रमहासमुंदमहासमुन्दयुवायूपीरतनपुरराँचीराजनीतिराजस्थानराज्यरायगढ़रायपुरलखनऊलैलूंगालोकल न्यूज़सन्नासमस्यासरगुजासिंगीबहारसीतापुरसुकमासूरजपुरसोगड़ाहजारीबाग
Trending

cgmirror.com

cgmirror.com : छत्तीसगढ़ के पांच शहरों में ACB-EOW की बड़ी कार्रवाई, बस्तर में भी हड़कंप,सुकमा में शराब घोटाले से जुड़े तारों की जांच, कवासी लखमा के करीबियों पर शिकंजा...

 


cgmirror.com : छत्तीसगढ़ के पांच शहरों में ACB-EOW की बड़ी कार्रवाई, बस्तर में भी हड़कंप,सुकमा में शराब घोटाले से जुड़े तारों की जांच, कवासी लखमा के करीबियों पर शिकंजा…

रायपुर छत्तीसगढ़। राज्य में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ACB और EOW की टीमों ने शनिवार को एक साथ पांच शहरों — रायपुर, अंबिकापुर, जगदलपुर, दंतेवाड़ा और सुकमा — में 15 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की। इस समन्वित कार्रवाई से प्रदेश भर में हड़कंप मच गया है।

बस्तर संभाग में जगदलपुर, दंतेवाड़ा और सुकमा में छापे मारे गए हैं। दंतेवाड़ा में कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री कवासी लखमा के करीबी माने जाने वाले राजकुमार तामो के घर पर छापा पड़ा है। वहीं सुकमा जिले में चार ठिकानों — सुकमा मुख्यालय के तीन स्थानों और तोंगपाल में एक स्थान — पर कार्रवाई की गई है।

सूत्रों के मुताबिक, सुकमा में की जा रही कार्रवाई शराब घोटाले से जुड़ी बताई जा रही है। जांच अधिकारी संबंधित दस्तावेजों की गहन पड़ताल कर रहे हैं। जिन ठिकानों पर छापेमारी की गई है, वहां एक हार्डवेयर व्यापारी और एक पेट्रोल पंप संचालक भी जांच के घेरे में हैं। सभी संबंधित व्यक्ति पूर्व मंत्री कवासी लखमा के करीबी बताए जा रहे हैं।

ACB और EOW की यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के विरुद्ध राज्य सरकार की गंभीरता को दर्शाती है। जांच के बाद और भी बड़े खुलासे सामने आने की संभावना जताई जा रही हैं

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker