
Cg Mirror News : आंखों के सामने फायरिंग ,मौत से कुछ ही दूर थे,10 मिनट में फोर्स पहुंच गई।पहलगाम आतंकी हमले से बाल-बाल बचे पलारी के सात पर्यटक..
रायपुर : कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले से छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले के पलारी जनपद के सात पर्यटक बाल-बाल बच गए। यह पर्यटक दल घटना स्थल से महज 500 मीटर की दूरी पर था, जब आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस भयावह क्षण की जानकारी दल में शामिल खपरी ग्राम के सरपंच प्रतिनिधि पदुम साहू ने दी। पर्यटक दल में मनोज आडिल (जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि), उपसरपंच संतोष साहू, कृत राम साहू, गोपी आडिल, होरीलाल कुर्रे, खेलावन साहू और पदुम साहू शामिल थे।
धारा 370 हटने के बाद कश्मीर जाने की इच्छा थी
मंगलवार की दोपहर हमने अपनी आँखों से देखा कि कैसे आतंकवादी नाम और धर्म पूछकर लोगों को निशाना बना रहे थे। मौत और हमारे बीच बस कुछ ही फासला बचा था । जैसे ही गोलियों की आवाजें और चीख-पुकार गूंजी, उन्होंने बिना समय गंवाए तत्काल जगह बदलने का फैसला लिया। साहस और सूझबूझ से उन्होंने पूरे दल को सुरक्षित स्थान तक पहुँचाया। यह हमारी हिम्मत और प्रभु की कृपा थी कि हम सही समय पर निर्णय ले सके,इसके 10 मिनट बाद ही फोर्स हमारी सुरक्षा के लिए वहां पहुंच गई। पर्यटक दल अभी भी श्रीनगर से छत्तीसगढ़ लौटने की राह में है। और निजी वाहन से यात्रा कर रहा है ।उनके सकुशल लौटने की जानकारी से परिवार में खुशी का माहौल है । धारा 370 हटने के बाद कश्मीर जाने की बहुत इच्छा थी।इसलिए दोस्तो के साथ मिलकर हमने वहां जाने का प्लान बनाया लेकिन हमने वहां मौत को बहुत करीब से देखा शायद अब कभी न जाए । उक्त बात संतोष साहू ,मनोज आडील ने मिडिया को बताया उन्होंने भावुक होते हुए कहा। इस घटना के बाद श्रीनगर से जम्मू तक हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है, और सेना ने सुरक्षा व्यवस्था और सघन कर दी है। हर वाहन की गहन तलाशी ली जा रही है।
Views: 0




