E-Paperअंबिकापुरकांसाबेलकुनकुरीजशपुरजांजगीर - चांपाटॉप न्यूज़तपकरादिल्लीदिल्ली NCRनगरीय निकाय चुनाव 2025नारायणपुरपत्थलगाँवफरसाबहारबगियाबगीचाबनारसबलौदबिलासपुरमयाली कुनकुरी जशपुररायगढ़रायपुरलैलूंगालोकल न्यूज़सरगुजासीतापुरसुकमासूरजपुर
Trending

www.cgmirror.com

कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव जरिता लैतफलांग जशपुर दौरे पर , सात जुलाई को रायपुर में बड़ी सभा की तैयारी को बताया ऐतिहासिक कदम

कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव जरिता लैतफलांग जशपुर दौरे पर , सात जुलाई को रायपुर में बड़ी सभा की तैयारी को बताया ऐतिहासिक कदम

जशपुर। कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ सह प्रभारी जरिता लैतफलांग मंगलवार को जशपुर जिले के पत्थलगांव पहुंचीं, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत कांग्रेस की एक अहम बैठक से हुई, इसके पश्चात विश्राम गृह में प्रेसवार्ता आयोजित की गई।प्रेसवार्ता में जरिता लैतफलांग ने कहा कि सात जुलाई को राजधानी रायपुर में होने वाली किसान, जवान, संविधान सभा ऐतिहासिक होगी। इस सभा में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और संगठन महामंत्री के. सी. वेणुगोपाल भी शामिल होंगे। उन्होंने इस कार्यक्रम में प्रदेशभर के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ की मौजूदा प्रदेश सरकार पर 18 माह में व्याप्त अव्यवस्था और आराजकता के लिए निशाना साधा। उन्होंने कहा कि साय सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। किसानों को खाद और बीज समय पर नहीं मिल रहे हैं, युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा, कानून व्यवस्था की स्थिति भी चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सात जुलाई को रायपुर में साय सरकार की नाकामी के खिलाफ हल्लाबोल करेगी।

 

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker