
Cg mirror news : भतीजे के शादी समारोह में चोरी से नाराज पति ने जंगल में की पत्नी की हत्या, पति ने की10 वीं पत्नी की पत्थर से मारकर हत्या, हत्यारा पति गिरफ्तार..
जशपुर : जिले के पंडरापाठ क्षेत्र से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है, शादी समारोह के दौरान चांवल, तेल और कपड़ों की चोरी करने वाली महिला की जंगल में पिट-पिट कर उसके पति ने जान ले ली है, हत्या के अपराध पर पर्दा डालने के लिए आरोपी ने बॉडी को घांस पत्तों से ढंक कर फरार हो गया था लेकिन पांच दिन बाद शव की दुर्गंध से इस मामले का खुलासा हो गया है । सुलेसा के ग्रामीणों की सूचना पर बगीचा थाना पुलिस ने आज आरोपी ढ़ुला राम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले की जांच के दौरान थाना प्रभारी संत के सामने यह भी दिलचस्प तथ्य सामने आया है कि आरोपी एक दो नहीं बल्कि दस शादियां कर चुका है। विवाह के बाद पत्नियों से क्रूर व्यवहार एवं मारपीट करने के कारण नौ पत्नियां छोड़ कर जा चुकी हैं। पुलिस के अनुसार घटना के दिन आरोपी गांव के एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। शाम को आरोपी जब वापस लौटने लगा तो उस पता चला कि उसकी पत्नी बसंती बाई यंहा से चांवल,तेल और साड़ी लेकर रफूचक्कर हो गई है। आरोपी ने जब उसकी तलाश की तो बसंती बाई जंगल में बेसुध हालत में मिली। वैवाहिक समारोह में चोरी करने की बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ। इस दौरान आरोपी ने अपनी पत्नी को पिट पिट कर हत्या कर दी। जंगल में पत्तों और घांस से ढंका शव की दुर्गंध के बाद इस मामले का खुलासा हुआ। बगीचा पुलिस की फारेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज और आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।
Views: 0




