E-Paperजशपुर
Trending

cgmirror.com

cgmirror.com : 14 साल से फरार कुख्यात ठग अनिल मल्होत्रा पुलिस के हत्थे चढ़ा ऑपरेशन अंकुश के तहत जांजगीर-चांपा से हुई गिरफ्तारी

 


cgmirror.com : 14 साल से फरार कुख्यात ठग अनिल मल्होत्रा जशपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा ऑपरेशन अंकुश के तहत जांजगीर-चांपा से हुई गिरफ्तारी

जशपुर। 14 वर्षों से फरार चल रहे कुख्यात ठग अनिल उर्फ नीलू मल्होत्रा को जशपुर पुलिस ने ऑपरेशन अंकुश के तहत गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को जांजगीर-चांपा जिले के मारुति बिहार क्षेत्र से दबोचा गया। उसके खिलाफ थाना पत्थलगांव में ठगी और धोखाधड़ी के दो प्रकरण दर्ज थे।

पुलिस के अनुसार, आरोपी अनिल मल्होत्रा ने वर्ष 2009 में अपने साथियों के साथ मिलकर नौकरी दिलाने के नाम पर दो व्यक्तियों से कुल 2.90 लाख रुपये की ठगी की थी। फर्जी नियुक्ति पत्र देकर उन्हें सरकारी स्कूल में नौकरी का झांसा दिया गया था। जब पीड़ित स्कूल पहुंचे, तो उन्हें पता चला कि नियुक्ति पत्र फर्जी है।

पुलिस ने पहले ही आरोपी के छह अन्य साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन अनिल मल्होत्रा तब से फरार चल रहा था और लगातार अपना ठिकाना बदलता रहा। जशपुर पुलिस की टीम ने तकनीकी सहायता और मुखबिर की सूचना के आधार पर उसकी लोकेशन ट्रेस कर, जांजगीर-चांपा पुलिस के सहयोग से उसे पकड़ा।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी पत्थलगांव विनीत कुमार पांडे, प्रधान आरक्षक परमजीत सिंह, आरक्षक पदुम वर्मा और आशीषन प्रभात टोप्पो की अहम भूमिका रही।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने बताया कि ऑपरेशन अंकुश के तहत फरार आरोपियों की धरपकड़ का अभियान लगातार जारी है, और पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है।


 

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker