
cgmirror.com: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुए और अवैध शराब के खिलाफ दो मामलों में सात गिरफ्तार
जशपुर,
जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक ही दिन में जुआ खेलते पांच आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार करते हुए बड़ी मात्रा में नकद राशि जब्त की। साथ ही एक अन्य मामले में अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी करने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है।
जुए के खिलाफ कार्रवाई:
मुखबिर से मिली सूचना पर एसडीओपी पत्थलगांव श्री धुर्वेश कुमार जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लंजीयापारा, पत्थलगांव स्थित एक निर्माणाधीन मकान के पीछे छापा मारा। मौके पर बोरा बिछाकर जुआ खेलते पाए गए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने ताश की पत्तियों सहित कुल ₹63,350 नगद जब्त किए हैं।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम हैं:
- मन्निंद्रजीत सिंह (43)
- मौसम अग्रवाल (32)
- सौरभ अग्रवाल (34)
- अनमोल अग्रवाल (29)
- राहुल शर्मा (20)
सभी आरोपी पत्थलगांव, जिला जशपुर (छत्तीसगढ़) निवासी हैं।
थाना पत्थलगांव में छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई।
अवैध शराब तस्करी का खुलासा:
एक अन्य मामले में पुलिस ने बजाज सिटी 110 बाइक (CG14MP1267) में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब ले जा रहे एक आरोपी को पकड़ा।
संतोष कुमार पंडा (45 वर्ष), निवासी घरघोड़ा (रायगढ़), वर्तमान में बलडेगी, पत्थलगांव में रह रहा था। पुलिस ने उसे पालीडीह की ओर शराब बेचने जाते वक्त गिरफ्तार किया।
उसके कब्जे से कुल 16 लीटर 200 मिली अंग्रेजी शराब (थंडर बोल्ट, किंगफिशर बियर, आफ्टर डार्क व गोल्डन गोवा व्हिस्की) जब्त की गई जिसकी अनुमानित कीमत ₹7,270 आंकी गई।
पुलिस ने आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
कुशल नेतृत्व और पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका:
इन कार्रवाइयों में एसडीओपी पत्थलगांव श्री धुर्वेश कुमार जायसवाल, थाना प्रभारी निरीक्षक श्री विनीत पांडे, एएसआई श्री लखेश साहू, राजनाथ राम, प्रधान आरक्षक चंद्र विजय साय व सुभाष नायक की अहम भूमिका रही।
Views: 0




