
cgmirror.com : चिलचिलाती धुप में टुटा गरीब मजदूर का घर प्रशासन ने जेसीबी से तोड़ा , परिवार हुआ बेघर…
जशपुर :- पत्थलगांव ब्लॉक के तिलडेगा गांव में फन्दूराम सिदार का मकान प्रशासन ने न्यायालय के आदेश पर जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि बिना समय दिए जबरन घर खाली कराया गया और अनाज, कपड़े, उपकरण समेत सारा सामान मलबे में दब गया।
फन्दूराम पिछले 50 सालों से पैतृक जमीन पर रह रहा था और 2017 में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान बनाया था। विवाद शिक्षक गिरधारीलाल यादव की जमीन की मापाई से जुड़ा है, जिसमें फन्दूराम का घर अतिक्रमित भूमि पर चिन्हित किया गया था।
वहीं, पत्थलगांव तहसीलदार प्रांजल मिश्रा ने मीडिया को बताया कि “कार्यवाही विधिवत रूप से न्यायालय के आदेश पर की गई है, किसी भी प्रकार की गलती नहीं की गई है।”
अब पीड़ित परिवार भीषण गर्मी में खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। सवाल यह उठता है कि क्या प्रशासन इस परिवार के पुनर्वास की कोई व्यवस्था करेगा या उन्हें यूं ही बेसहारा छोड़ दिया जाएगा?
Views: 0




