
cgmirror.com : सुकमा में वन विभाग का बड़ा कदम: कैशलेस भुगतान से पारदर्शिता की ओर बढ़ा कदम : केदार कश्यप
सुकमा। वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में वन विभाग एक्शन मोड में नजर आ रहा है। ज़ीरो टॉलरेंस की नीति को अमल में लाते हुए सुकमा वन मंडल में अब सभी प्रकार के भुगतान पूरी तरह कैशलेस तरीके से किए जाएंगे। इस निर्णय से तेंदूपत्ता संग्राहकों को सीधा लाभ मिलेगा।
सुकमा के डीएफओ अक्षय दिनकर भोसले ने इस बदलाव को लागू करने के लिए बैंक अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में तय किया गया कि अब कोंटा ब्लॉक की सभी समितियों के हजारों संग्राहकों के बैंक खाते खोले जाएंगे। इससे बोनस और तेंदूपत्ता संग्रहण की राशि सीधे उनके खातों में जमा होगी, जिससे पारदर्शिता और समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित होगा।
यह पहल वन विभाग की जवाबदेही और ईमानदार प्रणाली की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। इससे न सिर्फ भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी, बल्कि संग्राहकों को उनका मेहनताना भी बिना किसी देरी के मिलेगा।
Views: 0



