
पुलिस की बड़ी कार्रवाई : ब्राउन शुगर के साथ तकीम खान गिरफ्तार, NDPS एक्ट में जेल भेजा गया
जशपुर। नशे के कारोबार के खिलाफ जिला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। लोदाम थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए साईंटाँगर टोली गांव से आरोपी तकीम खान को गिरफ्तार किया है। आरोपी ब्राउन शुगर बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में घूम रहा था।
पुलिस टीम को देखते ही आरोपी भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। उसकी तलाशी लेने पर 1 ग्राम 95 मिलीग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई, जिसकी बाजार कीमत करीब 30 हजार रुपये आंकी गई है।
आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(a) के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। मादक पदार्थों के अवैध कारोबारियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और भविष्य में भी इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी।
यह कार्रवाई लोदाम पुलिस टीम के नेतृत्व में की गई।
Views: 0




