E-Paperमयाली कुनकुरी जशपुर
Trending

www.cgmirror.com

CM साय  के निर्देश पर 12.87 करोड़ लागत से के दो नदी-नालों में उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग के निर्माण की मिली स्वीकृ

CM साय  के निर्देश पर 12.87 करोड़ लागत से के दो नदी-नालों में उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग के निर्माण की मिली स्वीकृति..

जशपुर सन्ना मार्ग पर घेरडेवा नाला एवं बोकी से आरा मार्ग में नदी-नालों पर होगा उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का निर्माण

जशपुर:  मुख्यमंत्री विष्णुदेव  साय के निर्देश पर जिले में 12 करोड़ 87 लाख 88 हजार रुपए लागत के दो प्रमुख नदी-नालों में उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इनके निर्माण हो जाने से आवागमन आसान होगी। मुख्य मार्गों से पहुंच आसान होने से वर्षा ऋतु में ग्रामीणों को यातायात में हो रही परेशानियों का सामना करना नहीं पड़ेगा। क्षेत्र का विकास भी तेजी से होगा। विद्यार्थियों, व्यापरियों, किसानों और ग्रामीणों सहित सभी वर्गों को इसका लाभ होगा। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिन निर्माण कार्यों की स्वीकृति प्रदान की गई हैं उनमें 07 करोड़ 35 लाख 60 हजार रूपए की लागत के जशपुर सन्ना मार्ग पर घेरडेवा नाला पर उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग और 05 करोड़ 52 लाख 28 हजार रूपए की लागत बोकी से आरा मार्ग पर गिरमा नदी पर पर उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य शामिल है।

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में तेजी से हो रहे हैं विकासकार्य

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जशपुर जिले के विकास नई गाथा लिखी जा रही है। पिछले डेढ़ सालों में सड़क सहित पुल-पुलिया निर्माण और अन्य अधोसंरचना निर्माण कार्य की स्वीकृति मिलने के साथ ही इसका निर्माण कार्य भी तीव्र गति से हो रहा है। इन परियोजनाओं के पूरा हो जाने से जिले में आवागमन आसान होगी और क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी। दूरदराज के क्षेत्र खासकर ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरी क्षेत्रों तक संपर्क बेहतर होगा, साथ ही अन्य राज्यों के साथ आवागमन भी सुगम होगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के इस कदम से जशपुर जिले के विकास को नई दिशा मिलेगी और इससे स्थानीय लोगों का जीवनस्तर भी ऊंचा होगा।

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker