E-Paperकुनकुरीकोतबाकोरबाछत्तीसगढ़जशपुरजांजगीर - चांपातपकरादिल्लीदिल्ली NCRदुल्दुलादेशदोकड़ाधमतरीधर्मनारायणपुरपंजाबपटनापत्थलगाँवपर्यावरण प्रेमीपेंड्राफरसाबहारबगियाबगीचाबनारसबलौदबस्तरबिलासपुरबिहारबीजापुरबैलाडीलाबॉलीवुडभुनेश्वरभोपालमध्य प्रदेशमनेन्द्रगढ़मनोरामयालीमयाली कुनकुरी जशपुरमरवाहीमहाराष्ट्रमहासमुंदमहासमुन्दमुम्बईयुवायूपीरतनपुरराँचीराजनीतिराजस्थानराज्यरायगढ़रायपुरलखनऊलैलूंगालोकल न्यूज़शक्तिसन्नासमस्यासरगुजासिंगीबहारसीतापुरसुकमासूरजपुरसोगड़ाहजारीबाग
Trending

www.cgmirror.com

सब स्टेशन निर्माण में देरी : 15 दिन हो गए सेंटरिंग को नहीं हो पाई ढलाई, निर्माण कार्य अटका...

सब स्टेशन निर्माण में देरी : 15 दिन हो गए सेंटरिंग को नहीं हो पाई ढलाई, निर्माण कार्य अटका…

जशपुर :- सिंगीबहार में निर्माणाधीन विद्युत सब स्टेशन का कार्य इन दिनों धीमी गति से चल रहा है। जानकारी के अनुसार ठेकेदार द्वारा ढलाई कि तैयारी सेंटरिंग कार्य लगभग 15 दिन पूर्व ही पूरा कर लिया गया था, लेकिन इसके बाद भी अब तक ढलाई का कार्य शुरू नहीं हो पाया है। स्थानीय सूत्रों का कहना है कि बीते पंद्रह दिनों से निर्माण कार्य प्रशासनिक अनुमति के इंतजार में ठप पड़ा है। ढलाई की तारीख बार-बार आगे बढ़ाई जा रही है, जिससे न केवल निर्माण में देरी हो रही है बल्कि पहले से की गई सेंटरिंग सामग्री भी खराब होने की आशंका बढ़ गई, वही ठीकेदार को नुकसान भी हो रहा है।

गुरुवार को एक बार फिर ढलाई की उम्मीद थी, लेकिन मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के बगिया क्षेत्र में आगमन के कारण सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था में व्यस्त अधिकारियों के चलते कार्य को एक बार फिर टाल दिया गया।

स्थानीय निवासियों और जनप्रतिनिधियों का कहना है कि यह सब स्टेशन क्षेत्र के सैकड़ों उपभोक्ताओं को लाभ पहुंचाएगा और बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता में बड़ा सुधार लाएगा। ऐसे में निर्माण कार्य में अनावश्यक देरी चिंता का विषय है।

जनहित में प्रशासन से अपील है कि निर्माण कार्य में आ रही अड़चनों को तत्काल दूर करते हुए जल्द से जल्द ढलाई की प्रक्रिया शुरू कराई जाए, ताकि क्षेत्रीय विकास और बिजली व्यवस्था सुदृढ़ हो सके।

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker