E-Paperइतिहासइंदौरउत्तरप्रदेशओड़िसाकुनकुरीकोरबाक्राइमखेलछत्तीसगढ़जबलपुरजमशेदपुरजशपुरझारखण्डटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्लीदिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबपत्थलगाँवबनारसबस्तरबिलासपुरबिहारबॉलीवुडभोपालमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराँचीराजनीतिराजस्थानराज्यरायगढ़रायपुरलखनऊलोकल न्यूज़समस्यासरगुजासुकमाहजारीबाग
Trending

Mirror News : कलेक्टर रोहित व्यास ने निर्माण एजेंसियों की ली समीक्षा बैठक पीएम जनमन योजना के कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने के दिए निर्देश

Mirror News : कलेक्टर रोहित व्यास ने निर्माण एजेंसियों की ली समीक्षा बैठक पीएम जनमन योजना के कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने के दिए निर्देश

Mirror News : कलेक्टर रोहित व्यास ने निर्माण एजेंसियों की ली समीक्षा बैठक पीएम जनमन योजना के कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने के दिए निर्देश
 Mirror News : कलेक्टर रोहित व्यास ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में निर्माण एजेंसियों द्वारा प्रगतिगत कार्यों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने सभी निर्माण विभागों के अधिकारियों से विभागवार उनके द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों की जानकारी ली और निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने विभागवार कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को विभागीय कार्यों के प्रगति की जानकारी निरन्तर अपडेट करने के को कहा। कलेक्टर ने  आदिम जाति कल्याण विभाग, जलसंसाधन विभाग, विद्युत विभाग, लोकनिर्माण विभाग व सेतु विभाग को आगामी 4 सालों की कार्ययोजना बना कर प्रस्तुत करने को कहा, ताकि शहरी इलाकों के साथ ही दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों का विकास बेहतर तरीके से हो सके।
   इसके साथ ही कलेक्टर ने पीएम जनमन योजना के तहत किए जा रहे कार्यां की भी समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए इस योजना के कार्यों को प्राथमिकता के साथ करने के निर्देश दिए। उन्होंने धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान योजना के तहत जनजातीय क्षेत्रों में सर्वे कार्य कराने को कहा, ताकि इन क्षेत्रों के विकास हेतु कार्ययोजना बनाने के साथ ही वास्तविक हितग्राहियों को इस अभियान के तहत लाभन्वित किया जा सके।
   बैठक में वनमंडलाधिकारी जितेन्द्र उपाघ्याय, डिप्टी कलेक्टर हरिओम द्विवेदी, आदिम जाति कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त संजय सिंह सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

Views: 0

Mukesh Nayak

Editer - Mukesh Nayak Jashpur (Cg) www.mukeshnk60@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker