E-Paperअंबिकापुरकांसाबेलकुनकुरीतपकराफरसाबहारमयाली कुनकुरी जशपुरसरगुजासिंगीबहार

www.cgmirror.com

रूपसेरा आश्रम हादसा : 9वीं का छात्र छत से गिरा, अंबिकापुर रेफर आयुक्त ने दिए जाँच के आदेश। 

 


रूपसेरा आश्रम हादसा : 9वीं का छात्र छत से गिरा, अंबिकापुर रेफर आयुक्त ने दिए जाँच के आदेश।

जशपुर। बगीचा विकासखंड के रूपसेरा भढ़िया आश्रम में शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। आश्रम का 9वीं कक्षा का छात्र शिवकुमार राम, निवासी ओढ़का, छत पर चढ़ते समय फिसलकर नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

साथी छात्रों और शिक्षकों ने तुरंत उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगीचा पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर उसे अंबिकापुर मिशन अस्पताल रेफर कर दिया।


जिम्मेदारों पर सवाल

घटना के बाद आश्रम प्रबंधन पर सवाल उठे हैं। प्राचार्य मनोज सोनी और अधीक्षक विश्वनाथ प्रधान को एक साथ कई जिम्मेदारियां दी गई हैं, जिस कारण अक्सर वे मौके पर मौजूद नहीं रहते।


जांच के निर्देश

आदिवासी आयुक्त संजय सिंह ने कहा कि छात्र को बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर भेजा गया है। मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं और रिपोर्ट आने पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।


 

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker