E-Paperकोतबातपकराफरसाबहार
Trending

www.cgmirror.com

ब्रेकिंग जशपुर: सीएम साय आज दोकड़ा में, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा में होंगे शामिल..

 


ब्रेकिंग जशपुर: सीएम साय आज दोकड़ा में, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा में होंगे शामिल..

जशपुर,  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अपने एकदिवसीय दौरे पर जशपुर पहुंच रहे हैं। वे दोकड़ा स्थित श्री जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल होंगे और परंपरागत रूप से रथ की रस्सी खींचकर शुभारंभ करेंगे।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन और आयोजन समिति की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था से लेकर कार्यक्रम स्थल की साज-सज्जा तक का कार्य अंतिम चरण में है।

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री बगिया स्थित अपने निज निवास में रात्रि विश्राम करेंगे।

गौरतलब है कि दोकड़ा की जगन्नाथ रथ यात्रा क्षेत्र की एक प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा है, जिसमें हर वर्ष हजारों श्रद्धालु भाग लेते हैं। मुख्यमंत्री की उपस्थिति से इस बार की रथयात्रा विशेष रूप से ऐतिहासिक मानी जा रही है।


 

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker