E-Paperअंबिकापुरकुनकुरीछत्तीसगढ़जशपुरमयाली कुनकुरी जशपुरराज्यरायगढ़रायपुरलोकल न्यूज़सरगुजासिंगीबहारसीतापुरसूरजपुर
Trending

www.cgmirror.com

गणेश प्रतिमा विसर्जन में शांति और अनुशासन बनाए रखने की अपील, सूर्यास्त से पहले करें विसर्जन : जशपुर पुलिस

 


गणेश प्रतिमा विसर्जन में शांति और अनुशासन बनाए रखने की अपील, सूर्यास्त से पहले करें विसर्जन : जशपुर पुलिस

जशपुर। जिले में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाए जा रहे गणेशोत्सव को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सभी समितियों और श्रद्धालुओं से शांति और अनुशासन का पालन करने की अपील की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन सूर्यास्त से पूर्व ही किया जाए, क्योंकि देर रात होने वाले विसर्जन से भीड़, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा संबंधी समस्याएँ सामने आती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग केवल निर्धारित सीमा में किया जाए और डीजे पर अश्लील या भड़काऊ गीतों से पूरी तरह परहेज किया जाए। विसर्जन यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था बाधित न हो, मुख्य मार्ग अवरुद्ध न हों और आम नागरिकों को असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। समितियों से अपेक्षा की गई है कि वे पर्याप्त संख्या में स्वयंसेवक नियुक्त करें ताकि प्रशासन को भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग मिल सके। एसएसपी ने जिलेवासियों से आग्रह किया है कि परंपरा और आस्था के इस महापर्व को शांति, सौहार्द और अनुशासन के साथ संपन्न करें तथा सूर्यास्त पूर्व प्रतिमा विसर्जन कर एक आदर्श प्रस्तुत करें।

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker