
CG Mirror News जशपुर। लोदाम थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि महिला घर में अकेली थी, तभी आरोपी घर में घुस आया और गलत नियत से उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने जबरदस्ती करने का प्रयास किया, जिसके बाद महिला शोर मचाते हुए घर से बाहर निकल गई। पीड़िता की शिकायत पर लोदाम पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। जांच के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने और आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार करने पर मंजीत सिंह उर्फ बिल्ला सरदार (42 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि महिलाओं से जुड़े अपराधों के प्रति जशपुर पुलिस पूरी तरह संवेदनशील है और ऐसे मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
Views: 0




