E-Paper

हिंदू देवी-देवताओं और ऋषियों पर आपत्तिजनक पोस्ट का आरोप, VHP जिलाध्यक्ष करनैल सिंह ने शिक्षक के खिलाफ कुनकुरी थाने में की शिकायत

CG Mirror News

जशपुर :- सोशल मीडिया पर हिंदू देवताओं और ऋषियों को लेकर शिक्षक द्वारा आपत्तिजनक पोस्ट किए जाने का मामला सामने आया है। नवरात्रि के पावन पर्व पर पोस्ट को लेकर हिंदू समाज में खासी नाराजगी है। मामले में विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष करनैल सिंह ने कुनकुरी थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए संबंधित शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

कांसाबेल विकासखंड के बिहाबाल का रहने वाला शिक्षक हेमंत बेदी बगीचा विकासखंड के पूर्व माध्यमिक शाला कुदमुरा में पदस्थ है। शिक्षक हेमंत बेदी द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से हिंदू देवताओं और ऋषियों के संबंध में आपत्तिजनक पोस्ट की गई है।शिक्षक द्वारा किये गए पोस्ट के वायरल होने के बाद जिले भर में आक्रोश है।

विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष करनैल सिंह ने इस मामले में कुनकुरी थाने पहुंचकर पुलिस से मामले की शिकायत की है और संबंधित शिक्षक के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत के बाद पुलिस अब इस मामले में जांच में जुट गई है।

इसमें हेडिंग बनाओ

Views: 0

Mukesh Nayak

Editer - Mukesh Nayak Jashpur (Cg) www.mukeshnk60@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker