

CG Mirror News
जशपुर। नवरात्रि के पावन अवसर पर सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, सिंगीबहार द्वारा 16 अक्टूबर 2026 को भव्य ओपन स्टेज डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम बाजार परिसर स्थित सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति पंडाल में रात 9 बजे से शुरू होगा। प्रतियोगिता में क्षेत्र के कलाकार अपनी नृत्य प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को ₹11,111, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को ₹5,555 तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को ₹3,333 का नकद पुरस्कार एवं ट्राफी दिया जाएगा । प्रतियोगिता प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रहेगा । 15 वर्ष से अधिक आयु के सभी कलाकार इसमें भाग ले सकेंगे।
आयोजकों का उद्देश्य स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और कलाकारों को अपनी कला प्रदर्शित करने का अवसर देना है। समिति ने क्षेत्र के सभी डांस प्रेमियों, युवा कलाकारों और आम नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।
कार्यक्रम का आयोजन 16 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को रात 9 बजे से सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति पंडाल, बाजार परिसर, सिंगीबहार में होगा।
प्रतियोगिता से संबंधित जानकारी और पंजीयन के लिए
प्रिंस साहू (6267253865),
हिमांशु गुप्ता (9174447845)
अनुराग साहू छोटू (9131167281)
से संपर्क किया जा सकता है।
Views: 0




