E-Paper

जंगल में चल रहे जुआ फड़ पर पुलिस की रेड, 6 जुआरी गिरफ्तार, नगद एवं 8 मोटरसाइकिल और 6 मोबाइल समेत ₹5 लाख की संपत्ति जब्त।

CG Mirror News

 

रायगढ़। जुआ-सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में “ऑपरेशन अंकुश” के तहत चक्रधरनगर थाना पुलिस और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने संबलपुरी सब स्टेशन के पास सड़क किनारे जंगल में चल रहे काटपत्ती जुआ फड़ पर दबिश देकर 6 जुआरियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि संबलपुरी सब स्टेशन के पास जंगल में कुछ लोग ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही नगर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चक्रधरनगर थाना और साइबर थाना की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने मौके पर घेराबंदी कर जुआ खेल रहे आरोपियों को पकड़ लिया।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ₹9,600 नगद, 52 पत्ती ताश, एक चटाई, 8 मोटरसाइकिल और 6 मोबाइल फोन जब्त किए। जब्त संपत्ति की कुल कीमत करीब ₹5 लाख बताई गई है।
पुलिस ने मौके से आकाश साव (33), भानुप्रताप सिंह (30), राकेश राय (35), हितेश साहू (22), योगेश चौधरी (33) और नरेंद्र साव (46) को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों के खिलाफ थाना चक्रधरनगर में धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हीरो फैशन प्रो, सुपर स्प्लेंडर, यामाहा FZ-S, एक्टिवा, बजाज पल्सर सहित कुल 8 दोपहिया वाहन और 6 मोबाइल फोन जब्त किए हैं।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि जुआ-सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
इस कार्रवाई में एएसआई भागीरथी चौधरी, एएसआई नंद कुमार सारथी, प्रधान आरक्षक बृजलाल गुर्जर, रूपराम पटेल तथा आरक्षक अभिषेक द्विवेदी, पुष्पेन्द्र जाटवर, प्रशांत पंडा, महेश पंडा, धर्मेन्द्र सिंह और संतराम केंवट की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Views: 0

Mukesh Nayak

Editer - Mukesh Nayak Jashpur (Cg) www.mukeshnk60@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker