
छत्तीसगढ़ भाजपा के वरिष्ट नेता सच्चिदानंद उपासने का आज जशपुर प्रवास।
जशपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के वरिष्ठ नेता, एवं लोकतंत्र सेनानी संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सच्चिदानंद उपासने का जशपुर प्रवास तय हुआ है। वे अल्प प्रवास पर जशपुर पहुंचकर भाजपा नेता शिवप्रकाश तिवारी के निवास स्थान पर जाएंगे और उनकी माता जी के स्वास्थ्य की जानकारी लेंगे।
शिवप्रकाश तिवारी की माता जी की तबियत पिछले कुछ महीनों से खराब चल रही है। इस बीच सच्चिदानंद उपासने फोन के माध्यम से लगातार स्वास्थ्य का हाल जान रहे थे। अब वे स्वयं रायपुर से जशपुर आकर मुलाकात करेंगे।
सच्चिदानंद उपासने और शिवप्रकाश तिवारी के बीच पारिवारिक संबंध भी हैं। इसी कारण वे व्यस्त कार्यक्रम के बीच समय निकालकर जशपुर पहुंच रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं में उपासने जी के आगमन को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।
Views: 0




