
jashpur : ग्रामीण स्तरीय रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता लठबोरा सीजन–2 के रोमांचक फाइनल मुकाबले में सिंगीबहार टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंडाडीह को 13 रनों से पराजित कर खिताब अपने पुरस्कार स्वरूप 41000 एवं ट्रॉफी अपने नाम किया ।
फाइनल में टॉस जीतकर मुंडाडीह ने गेंदबाज़ी चुनी। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए सिंगीबहार टीम ने निर्धारित 8 ओवर में 55 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य खड़ा किया। जवाब में मुंडाडीह टीम दबाव में लड़खड़ा गई और लक्ष्य से 13 रन दूर रहकर मैच हार गई। मुकाबला कल रात उत्साह और रोमांच से भरे माहौल में खेला गया।
ध्यान देने योग्य है कि सिंगीबहार टीम पिछले तीन वर्षों से लगातार नाइट क्रिकेट मैंच सीरीज खड़सा के प्रमुख मुकाबले जीतती आई है, जिसके कारण इस वर्ष एक बड़ी प्रतियोगिता में टीम को एंट्री तक नहीं मिल सकी। उनकी निरंतर जीत ने टीम को ग्रामीण क्षेत्र की सबसे मजबूत टीमों में शामिल कर दिया है।
फाइनल मुकाबले में उपस्थिति दर्ज कराने वाले मुख्य अतिथियों में भाजपा के वरिष्ठ नेता कपिलेश्वर सिंह, भाजपा मंडल महामंत्री विनोद पैकरा, तथा उपरकछार के सरपंच शिवशंकर सिंह शामिल रहे।
इसके साथ ही कार्यक्रम में समाजसेवी विनोद चौधरी, लक्ष्मी साहू, रामजागीर चौहान, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं खेल प्रेमी मौजूद रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
प्रतियोगिता का सफल आयोजन लठबोरा युवा समिति द्वारा किया गया।
Views: 0




