E-Paperपत्थलगाँवफरसाबहारबगियाबगीचामनेन्द्रगढ़मयाली कुनकुरी जशपुरमहासमुंदराज्यरायगढ़लोकल न्यूज़सरगुजासिंगीबहारसीतापुरसुकमासूरजपुरसोगड़ा
Trending

www.cgmirror.com

नवरात्र का चौथा दिन: सिंगीबहार में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, छत्तीसगढ़ महतारी के जयकारों से गूंजा वातावरण, सुरक्षा व्यवस्था पर पुलिस कि पैनी नजर ।

नवरात्र का चौथा दिन: सिंगीबहार में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, छत्तीसगढ़ महतारी के जयकारों से गूंजा वातावरण, सुरक्षा व्यवस्था पर पुलिस कि पैनी नजर ।

जशपुर। नवरात्र महापर्व के चौथे दिन जशपुर जिले के सिंगीबहार में भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। ओड़िशा और झारखंड से हजारों श्रद्धालु यहां पहुंचकर माता दुर्गा के चरणों में मत्था टेक रहे हैं। प्रतिदिन हो रहे भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने पूरे क्षेत्र को धार्मिक रंग में रंग दिया है।

पूजा-अर्चना का नेतृत्व कर रहे डॉ. अजय शर्मा प्रतिदिन माता की आराधना के साथ छत्तीसगढ़ महतारी के जयकारे लगवाते हैं। उनका कहना है कि “हर कथा और हर पूजा में छत्तीसगढ़ महतारी का जयकारा कराना मेरा सौभाग्य है। जब तक मातृभूमि और धर्म जीवित हैं, तब तक संस्कृति और संस्कार सुरक्षित रहेंगे।”

धर्मग्रंथों के अनुसार माँ दुर्गा ने असुरों का नाश कर धर्म की रक्षा की थी, उसी भाव से श्रद्धालु भी मानते हैं कि समाज से गौ-हत्या जैसी कुरीतियों को खत्म करना और हिंदू संस्कृति की रक्षा करना आवश्यक है।

सिंगीबहार में हो रही पूजा में बली प्रथा और प्रतिदिन की आरती के दौरान “छत्तीसगढ़ महतारी” के जयकारों से वातावरण गूंज उठता है।

सुरक्षा और व्यवस्था पर पुलिस की पैनी नज़र

प्रतिदिन आरती के समय पुलिस चौकी उपरकछार प्रभारी भुनेश्वर भगत एवं उनकी टीम सुरक्षा व्यवस्था, सड़क पर ट्रैफिक नियंत्रण और कार्यक्रम स्थल की निगरानी में सजग रहते हैं। बड़ी संख्या में उमड़ रही भीड़ को देखते हुए पुलिस ने श्रद्धालुओं की आवाजाही और वाहनों की पार्किंग को सुव्यवस्थित करने की जिम्मेदारी बखूबी निभाई।

यह धार्मिक आयोजन अब केवल भक्ति का ही नहीं बल्कि हिंदुत्व, सामाजिक एकता और सुरक्षा प्रबंधन का आदर्श उदाहरण बन चुका है।

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker