E-Paper
Trending

www.cgmirror.com

सामुदायिक सेवा का केंद्र बनेगा सिंगीबहार – 16 जून को होगा धरती आबा जन-जागरुकता शिविर का आयोजन

 


सामुदायिक सेवा का केंद्र बनेगा सिंगीबहार – कल 16 जून को होगा धरती आबा जन-जागरुकता शिविर का आयोजन

जशपुर |  सामाजिक कल्याण और सरकारी योजनाओं के त्वरित समाधान हेतु धरती आबा जन-जागरुकता एवं संस्कृति शिविर का आयोजन ग्राम सिंगीबहार में किया जा रहा है। शिविर के नोडल अधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह, नायब तहसीलदार और सहायक नोडल अधिकारी समित बेक, छात्रावास अधीक्षक होंगे।

इस शिविर में स्थानीय नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से मौके पर ही आवेदन एवं निवारण की व्यवस्था की गई है।

शिविर में निम्न सेवाएं उपलब्ध रहेंगी:

  • आधार कार्ड निर्माण व संशोधन
  • आयुष्मान भारत कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • पीएम किसान सम्मान निधि योजना
  • जनधन खाता खोलना
  • मनरेगा जॉब कार्ड
  • किसान क्रेडिट कार्ड
  • पीएम मातृत्व वंदना योजना
  • दिव्यांग प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • विद्युत कनेक्शन से संबंधित समाधान

किन ग्रामों के लोग शामिल हो सकते हैं:
केरसई, कोहपानी, सिंगीबहार, ऊपरकच्छर, साजबहार, जबला, लठबोरा, अबीरा, बरकसपाली।

आयोजन का उद्देश्य
इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित कर उन्हें सशक्त बनाना है। मौके पर ही आवेदन की सुविधा देने से ग्रामीणों को बार-बार दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

जनहित में आग्रह
जिला प्रशासन ने संबंधित ग्रामों के सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे समय पर शिविर में पहुंचकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ योजनाओं का लाभ लेंगे।

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker