E-Paperजशपुर
Trending

www.cgmirror.com

मामूली विवाद ने ली हिंसक करवट,खेत में कब्जे के विवाद ने ली खौफनाक शक्ल – वृद्ध की उंगली काटने वाला गया जेल..

 



 


 मामूली विवाद ने ली हिंसक करवट,खेत में कब्जे के विवाद ने ली खौफनाक शक्ल – वृद्ध की उंगली काटने वाला गया जेल..

 

जशपुर। खेत में हल जोतने के मामूली विवाद ने हिंसा का खौफनाक रूप ले लिया। ज़िले के कोल्हेनझरिया चौकी अंतर्गत ग्राम जोरंडाझरिया में एक आदतन बदमाश ने प्रार्थी के पिता की उंगली दांत से काट डाली। मामले में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

घटना का विवरण – खेत में विवाद, धमकी और फिर खौफनाक हमला
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जोरंडाझरिया निवासी नरेंद्र यादव (उम्र 28 वर्ष) 29 जून को अपने खेत में हल जोत रहा था। इसी दौरान गांव का ही सुनील यादव (उम्र 46 वर्ष) वहां पहुँचा और खेत में पत्थर रखकर विवाद खड़ा कर दिया। उसने कहा कि “यह मेरी जमीन है”, और हल जोतने से मना करने लगा। विवाद बढ़ा तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।

जब प्रार्थी के पिता रवि यादव बीच-बचाव करने आए, तो गुस्से में भरे आरोपी ने उनके हाथ की मध्य उंगली दांत से काट दी। हमला इतना भीषण था कि नाखून सहित पूरी उंगली कट कर अलग हो गई।

आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज
चौकी कोल्हेनझरिया में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराएं 296, 351(2), 115(2), 117(3) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। आहत रवि यादव को तुरंत चिकित्सकीय सहायता दिलाई गई।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सुनील यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पर्याप्त सबूत मिलने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

आदतन अपराधी है आरोपी, जल्द खुलेगी गुंडा लिस्ट
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी सुनील यादव कुनकुरी और तुमला थाना क्षेत्र में पहले भी लूट, ठगी और मारपीट जैसे मामलों में संलिप्त रहा है। पुलिस अब उसके खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

पुलिस की टीम रही सक्रिय
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी तुमला निरीक्षक कोमल नेताम, चौकी प्रभारी कोल्हेनझरिया एएसआई टी.आर. सारथी, प्रधान आरक्षक मुकेश भगत, फ्रांसिस बेक, आरक्षक रुबेन तिग्गा और दुर्योधन की अहम भूमिका रही।

एसपी का कड़ा संदेश
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने कहा, “जिले में किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आरोपी आदतन अपराधी है, उसकी गुंडा लिस्ट खोली जा रही है। भविष्य में भी ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।”


Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker