E-Paperकांसाबेलकुनकुरीछत्तीसगढ़जशपुरटॉप न्यूज़तपकरादुल्दुलापत्थलगाँवफरसाबहारबगियाबगीचामयाली कुनकुरी जशपुरराज्यरायगढ़रायपुरलोकल न्यूज़सीतापुर
Trending

www.cgmirror.com

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

थाना कुनकुरी क्षेत्र में एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी रामजीत राम के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376(2)(n) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

मामले का विवरण इस प्रकार है कि 02 जुलाई 2025 को पीड़िता ने थाना कुनकुरी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वर्ष 2023 में एक शादी समारोह के दौरान पीड़िता की मुलाकात आरोपी रामजीत राम से हुई थी। दोनों के बीच फोन पर बातचीत होती रही और आरोपी ने प्रेम व शादी का झांसा देकर विश्वास में लिया। 24 अप्रैल 2024 को पीड़िता एक रिश्तेदार के शादी समारोह में गई थी, उसी दौरान आरोपी वहां पहुंचा और सुनसान स्थान पर पीड़िता के साथ जबरन संबंध बनाए। इसके बाद से आरोपी लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। गर्भवती होने पर जब पीड़िता ने शादी के लिए कहा तो आरोपी ने इनकार कर दिया।

पीड़िता की शिकायत पर कुनकुरी पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत धारा 376(2)(n) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रामजीत राम (उम्र 21 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहां उसने अपराध स्वीकार किया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

इस मामले में थाना प्रभारी कुनकुरी निरीक्षक राकेश यादव, सहायक उप निरीक्षक मनोज साहू, आरक्षक जितेंद्र गुप्ता, भूपेन्द्र यादव व महिला आरक्षक कमला पैंकरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित अपराधों को लेकर अत्यंत संवेदनशील है। ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker