E-Paperजशपुर
Trending

cgmirror.com

cgmirror.com समर कैंप के बच्चों को कलेक्टोरेट कार्यालय का कराया भ्रमण कार्यालयों का अवलोकन...

 

समर कैंप के बच्चों को कलेक्टोरेट कार्यालय का कराया भ्रमण कार्यालयों का अवलोकन…

जशपुर:-  जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वाधान से जिले के बच्चों के लिए समर कैम्प का आयोजन संचालित किया जा रहा है। जहां बच्चों को अनके गतिविधियॉ में शामिल कर उनका बौद्धिक विकास किया जा रहा है।

इसी कड़ी में विगत दिवस बच्चों को कलेक्टोरेट कार्यालय का भ्रमण कराया गया और बच्चों को जिला प्रशासन के कार्यों की भी जानकारी दी गई। बच्चों ने उत्साह से भ्रमण किया और आनंद उठाया

उल्लेखनीय है कि ग्रीष्म कालीन समर कैंप में बच्चों को स्विमिंग, तीरंदाजी, क्रिकेट, नृत्य, गीत संगीत, चित्रकला, कैरम, शतरंज, बेडमिंटन, क्राफ्ट हस्तशिल्प,‌ आदि गतिविधियां भी कराई जा रही है। बच्चों अपने हुनर और रूचि के अनुसार इन गतिविधियां में शामिल होकर समर कैंप का आनंद ले रहे हैं। इस अवसर पर स्कूली शिक्षक और बच्चे उपस्थित थे।

समर कैंप के इन विभिन्न गतिविधियों के अलावा भी बच्चों को जिले के प्रमुख, ऐतिहासिक और पुरातात्विक स्थलों का का एक्सपोजर विजिट करवाया जा रहा है।

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker