E-Paperअंबिकापुरकांसाबेलकुनकुरीकोतबाछत्तीसगढ़जशपुरजांजगीर - चांपातपकरादुल्दुलादोकड़ानारायणपुरपत्थलगाँवफरसाबहारबगियाबगीचाबिलासपुरमनोरामयालीमयाली कुनकुरी जशपुरराज्यरायगढ़रायपुरलैलूंगालोकल न्यूज़सरगुजासिंगीबहारसीतापुरसुकमासूरजपुरसोगड़ा
Trending

www.cgmirror.com

महंगे रिचार्ज के बाद भी बेहाल नेटवर्क – 5G के नाम पर 2G जैसी स्पीड से जिलेभर के उपभोक्ता परेशान, हल्की बारिश-हवा में गायब हो जाता है जियो का नेटवर्क ।

 

महंगे रिचार्ज के बाद भी बेहाल नेटवर्क – 5G के नाम पर 2G जैसी स्पीड से जिलेभर के उपभोक्ता परेशान, हल्की बारिश-हवा में गायब हो जाता है जियो का नेटवर्क ।

जशपुर :- जिलेभर में जियो नेटवर्क की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। कंपनी 5G के नाम पर महंगे रिचार्ज तो थोप रही है, लेकिन सेवा की गुणवत्ता दिन-ब-दिन गिरती जा रही है। उपभोक्ता खुलेआम कह रहे हैं कि 5G रिचार्ज कराने के बाद भी उन्हें 2G जैसी रफ्तार नसीब हो रही है।

हालात यह हैं कि हल्की बारिश, हवा या बादल की गरज से ही नेटवर्क ध्वस्त हो जाता है। शहर ही नहीं, ग्रामीण और वनांचल क्षेत्रों में तो उपभोक्ता घंटों नेटवर्क के लिए जूझते रहते हैं। मोबाइल डेटा से न ईमेल भेजा जा रहा है, न वेबसाइट खुल रही है।

जियो फाइबर की हालत भी मोबाइल नेटवर्क से बेहतर नहीं है। उपभोक्ताओं का कहना है कि कंपनी विज्ञापनों में तेज इंटरनेट का दावा करती है, लेकिन हकीकत में स्पीड कछुए जैसी रहती है।

लोगों का आरोप है कि कंपनी हर महीने मोटी रकम वसूल रही है, लेकिन नेटवर्क सुधार और सेवा पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। तेज हवा-आंधी से कई टॉवर एंटीना डिस्टर्ब पड़े हैं, मगर तकनीकी सुधार के लिए कंपनी कोई ठोस कदम नहीं उठा रही।

उपभोक्ताओं ने साफ चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही नेटवर्क और इंटरनेट सेवाओं में सुधार नहीं हुआ तो वे जियो को छोड़कर दूसरी कंपनियों की ओर रुख करेंगे।

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker