
बारात से लौट रहे लोगों से भरा मालवाहक “छोटा हाथी” पलटा, 20 लोग घायल ।
कोरबा: जिले के बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र से महज 500 मीटर की दूरी पर सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। तेलसरा से ग्राम बतारी जा रही चौथीया बारात से लौटते समय मालवाहक “छोटा हाथी” अनियंत्रित होकर पलट गया। वाहन में करीब 30 लोग सवार थे, जिनमें महिला, पुरुष और बच्चे शामिल थे।
इस हादसे में करीब 20 लोगों को चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों की भारी भीड़ जुट गई, जिन्होंने तुरंत मोर्चा संभालते हुए घायलों को वाहन से बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के लिए भेजा।
घटना के बाद स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। घायलों का प्राथमिक उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि वाहन में क्षमता से अधिक सवारियां थीं, जो हादसे का कारण बन सकती है।
स्थान: बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र, कोरबा
समय: सोमवार शाम
स्थिति: घायलों की स्थिति स्थिर, सभी सुरक्षित।
Views: 0




